नई दिल्ली। शरीर में पोषक तत्वों की कमी से तनाव, अनिदा और एनीमिया के जोखिम बढ़ जाते हैं, जिसका असर त्वचा और बालों पर भी दिखने लगता है। ऐसे में बॉडी की फंक्शनिंग को उचित बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और उन्हीं में से एक है विटामिन बी12। यह एक वॉटर सॉल्यूबल विटामिन है, जिससे मांसपेशियों का स्वास्थ्य उचित बना रहता है और रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ती है। शरीर को कई फायदे प्रदान करने वाले इस विटामिन से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है। आइए जानते हैं विटामिन बी 12 क्यों है जरूरी और शरीर में इसकी कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है। विटामिन बी 12 क्यों जरूरी है शरीर के लिएअनियमित खानपान से शरीर में विटामिन बी12 कॉम्प्लेक्स की कमी बढ़ने लगती है। इससे शरीर में रेड ब्लड सेल का प्रोडक्शन कम हो जाता है, जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित होता है, जो शरीर की फंक्शनिंग को प्रभावित करता है। एक्सपर्ट के अनुसार, इसका डेली इनटेक 2.4 माइक्रोग्राम होना चाहिए। इससे नर्वस सिस्टम उचित बना रहता है। इन खाद्य पदार्थों से मिलता है विटामिन बी 12पालकशरीर को न्यूट्रिएंटस की उचित मात्रा प्रदान करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, बी, सी और फाइबर की मात्रा शरीर को पोषण प्रदान करती है। साथ ही पाचनतंत्र को मज़बूत बनाती हैं। इसके अलावा पालक के सेवन से शरीर में ल्यूटिन, नाइट्रेट और ज़ेक्सैंथिन जैसे प्लांट बेस्ड कंपाउड भी पहुंचते हैं। नारियलअपने रोजाना के आहार में नारियल को शामिल करने से शरीर को विटामिन बी मिलता है। इसके सेवन से शरीर को कैल्शियम, सिलेनियम, सोडियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस मिलता है। नारियल के सेवन से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ जाती है, जो कई रोगों के जोखिम को कम कर देता है। इससे शरीर को आयरन व फोलेट मिलता है, जिससे पाचनतंत्र उचित बना रहता है। दहीदही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, शरीर को इससे एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों की प्राप्ति होती हैं। इससे पाचनतंत्र उचित बना रहता है और बॉडी फंक्शनिंग सुचारू रहती है। 170 ग्राम लो फैट दही से शरीर को 16 फीसदी विटामिन बी12 की प्राप्ति होती है। गर्मी के मौसम में दही के सेवन से मुंह के छालों में भी आराम मिलता है। अंजीरआहार में अंजीर को शामिल करने से शरीर को विटामिन बी12 की प्राप्ति होती है। इससे शरीर को फाइबर, कैल्शियम और पोटैशियम की प्राप्ति होती है। अंजीर से नर्वस सिस्टम उचित बना रहता है और शरीर को उचित मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं। फोर्टिफाइड फूडबादाम का दूध, सोया दूध और अनाज जैसे फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ शाकाहारियों के लिए विटामिन बी12 के मुख्य स्रोत हैं। फोर्टिफाइड अनाज में साबुत गेहू, जौ और चोकर शामिल होता हैं। इससे शरीर को विटामिन बी12 प्राप्त होता है। साथ ही आयरन, फोलेट और विटामिन ए भी मिलता है। Post Views: 14 Please Share With Your Friends Also Post navigation चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानिए इस्तेमाल का ये बेहतरीन तरीका…