बिलासपुर। जिले के तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों में नाबालिगों से जुड़े दो गंभीर मामलों के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है तथा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है, जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज हुई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। तोरवा पुलिस की टीम फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां एक निजी स्कूल की नाबालिग छात्रा ने अपने ही स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले पर जानकारी देते हुए सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के मामलों में पुलिस संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल दोनों मामलों की विवेचना जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। Post Views: 19 Please Share With Your Friends Also Post navigation पति को बचाने हमलावर से भिड़ गई पत्नी, बिलासपुर में युवक पर जानलेवा हमला, पत्नी मुंह पर लगा मास्क खींचा…