अंबिकापुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंबिकापुर में मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों की मदद कर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। मंत्री की इस पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास एक स्कूटी और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन इसी दौरान वहां से गुजर रही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की नजर घायलों पर पड़ी। मंत्री ने रुकवाया काफिला घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और स्वयं घायलों का हालचाल जाना। स्थिति गंभीर देखते हुए उन्होंने बिना देर किए अपनी सरकारी गाड़ी से दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया, ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके। अधिकारियों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश मंत्री ने संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए घायलों की स्थिति की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद दूसरी गाड़ी से रवाना हुईं विशेष बात यह रही कि मंत्री ने अपनी गाड़ी घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए उपलब्ध करा दी और स्वयं बाद में दूसरी गाड़ी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुईं। स्थानीय लोगों ने की सराहना घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मंत्री की संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय की प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि उन्होंने केवल जनप्रतिनिधि के रूप में ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई है। Post Views: 121 Please Share With Your Friends Also Post navigation 7 हजार की रिश्वत पड़ी भारी! सेवानिवृत्त बाबू को 3 साल की जेल, ACB ट्रैप केस में कोर्ट का बड़ा फैसला संकल्प हॉस्पिटल ने मनाया 18वाँ स्थापना दिवस, नई उपलब्धियों एवं सामाजिक पहल की हुई घोषणा