अंबिकापुर। संकल्प हॉस्पिटल, अंबिकापुर ने अपना 18वाँ स्थापना दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्थापना दिवस समारोह में संकल्प हॉस्पिटल के सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. अंकिता गोयल एवं डॉ. तनय गोयल ने पिछले 18 वर्षों की उपलब्धियों एवं संस्थान की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों के निरंतर विकास, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में किए गए प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के नए फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन विभाग का शुभारंभ किया गया। साथ ही संकल्प हॉस्पिटल की प्रस्तावित नई भवन परियोजना के मॉडल फ्लोर का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं कर्मचारियों ने सराहा। समारोह के दौरान डॉ. अंकिता गोयल ने संकल्प फाउंडेशन के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु “जापा साथी” पहल की शुरुआत की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद महिलाओं को प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को एक माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे कौशल विकसित कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें तथा समाज में सम्मानजनक आजीविका प्राप्त कर सकें। यह पहल महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में संकल्प हॉस्पिटल का एक महत्वपूर्ण कदम है। संकल्प हॉस्पिटल की निदेशक डॉ मेघा गोयल ने अतिथियों को सम्बोधित करते हुवे कहा कि जापा साथी ना केवल प्रसूता और नवजात शिशु की देखभाल करेंगी बल्कि समाज में मानवता के साथ आत्मनिर्भरता की मिशाल बनेंगी। संकल्प हॉस्पिटल सरगुजा क्षेत्र के सभी लोगों तक उच्च टेक्नोलॉजी एवं आधुनिक उपकरणों के साथ लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। Post Views: 67 Please Share With Your Friends Also Post navigation मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क दुर्घटना में घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल CG News: दुर्लभ मूर्ति के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, बिहार और बनारस से 3 आरोपी गिरफ्तार