रायपुर। रायपुर के एक निजी अस्पताल से ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जिस युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, वही अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्त एम्बुलेंस में जिंदा नजर आया। बताया जा रहा है कि भिलाई के देवबलोदा निवासी युवक बाथरूम में गिरने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकल पड़े। लेकिन अस्पताल परिसर से बाहर निकलते ही अचानक युवक के हाथ-पैर हिलने लगे। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिवार वालों ने तुरंत उसे पानी पिलाया और बेहतर इलाज के लिए मेकाहारा ले गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें परिजन अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। अब वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। Post Views: 116 Please Share With Your Friends Also Post navigation पैतृक जमीन पर फर्जी नामांतरण का खेल, पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस