नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे को पवित्रता, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। रोजाना हिन्दू घरों में पूजा की जाती है। तुलसी के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को रोगों और संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं। जिन लोगों को सर्दी खांसी और सीजनल इंफेक्शन रहता है उन्हें नियमित रूप से तुलसी के पीने का सेवन करना चाहिए।

तुलसी के पानी पीने के फायदे ?
पाचन तंत्र को करता दुरुस्त

तुलसी के पानी पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में तुलसी का पानी मदद करता है। तुलसी का पानी ठंडा होता है जो पेट की समस्या में आराम पहुंचाता है। तुलसी के गुण आपके पाचन एंजाइम को एक्टिव कर देते हैं। जिससे गैस, एसिडिटी, अपच जैसी समस्या कम होती हैं।


तनाव और चिंता कम
तुलसी के पानी पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहने के अलावा तनाव और चिंता कम होता हैं।तनाव और चिंता कम करने में तुलसी वाटर असरदार होता है। इससे कई तह के मानसिक स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। तुलसी का पानी मस्तिष्क को शांत बनाए रखता है और तनाव को कम करता है। इसे पीने से अच्छी नींद आती है। तुलसी के पानी में प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं जो दिमाग को एकाग्र बनाते हैं।


बॉडी डिटॉक्स करता हैं
बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन में भी तुलसी का पानी फायदा करता है। तुलसी का पानी एक नेचुरल डिटोक्सिफायर है जो शरीर से गंदगी को निकालता है और बॉडी की क्लीनिंग में मदद करता है। इससे किडनी और लिवर का काम अच्छा होता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
त्वचा और बालों के लिए भी तुलसी के पानी को अच्छा माना जाता है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आपको कील मुहांसों की समस्या रहती है तो तुलसी पानी अच्छा है इससे त्वचा में निखार आता है और बालों की जड़ भी मजबूत बनती हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!