सक्ती। जिले के मालखरौदा क्षेत्र के सेंदुरस गांव में बुधवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अज्ञात आरोपियों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या कर दी। डबल मर्डर की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान पुरुषोत्तम खूंटे (70 वर्ष) और उनकी पत्नी गोहारिन बाई (55 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने घर में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके परघटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक Prafull Thakur सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच के लिए बुलाया गया है। हत्या के पीछे क्या है वजह?फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में अज्ञात हमलावरों द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। गांव में दहशत का माहौलएक साथ पति-पत्नी की हत्या की खबर से सेंदुरस गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। Post Views: 100 Please Share With Your Friends Also Post navigation सक्ती में दिव्यांग टीचर के कत्ल का मामला.. पुलिस तलाश रही थी जिस शख्स को, इस हाल में मिली उसकी लाश सक्ती में बाइक पार्किंग विवाद बना कत्ल की वजह: पड़ोसियों ने सोते दंपती को रॉड से मार डाला, गहने भी लूट ले गए