धमतरी। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अधिकारियों के सामने खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया। युवक अपने परिवार के साथ इच्छामृत्यु की मांग लेकर जनदर्शन में पहुंचा था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, शहर के पोस्ट ऑफिस वार्ड निवासी रोहित सोनी लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे थे। जनदर्शन में भी सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और युवक को तुरंत रोक लिया गया।

भाजपा पार्षद पर लगाए गंभीर आरोप
युवक ने भाजपा पार्षद निलेश लूनिया पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। रोहित सोनी का कहना है कि उनके घर के सामने गड्ढा खोदकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही है। साथ ही उन्होंने मकान निर्माण कार्य में भी बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है।

इच्छामृत्यु की मांग लेकर पहुंचा था परिवार
रोहित सोनी अपने परिवार के साथ जनदर्शन में इच्छामृत्यु की मांग को लेकर पहुंचे थे। उनका कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे परेशान होकर उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कलेक्ट्रेट परिसर में मचा हड़कंप
कलेक्ट्रेट परिसर में युवक द्वारा खुद पर केरोसिन डालते ही वहां मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए युवक को आत्मदाह करने से रोक लिया और स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रशासन ने शुरू की जांच
घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!