जगदलपुर। आपने कैश, ज्वेलरी या किसी कीमती सामान की चोरी की घटना जरूर सुनी होगी, लेकिन महंगाई के दौर में अब चोर पेट्रोल पर हाथ साफ करने में लगे हैं. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां अज्ञात चोर ने नकदी या कीमती सामान की बजाय 25 लीटर पेट्रोल से भरा जर्किन, सिगरेट और ड्राई फ्रूट पर हाथ साफ कर दिया. घटना पुलिस थाना से 50 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, घटना भानपुरी में सोमवार और मंगलवार के दरमियानी रात करीब 1:52 बजे की है. आरोपी तीन ठेला नुमा दुकानों के पास पहुंचा. उसने दुकानों के ताले तोड़े और करीब 20 मिनट तक वहां मौजूद सामान खंगालता रहा. इसके बाद करीब रात 2:12 बजे आरोपी अपने सिर पर 25 लीटर पेट्रोल से भरा जर्किन, सिगरेट और ड्राई फ्रूट्स लेकर मौके से फरार हो गया. पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई, लेकिन चोर इतनी फुर्सत में था कि उसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो वह चोरी नहीं खरीदारी करने आया हो. बताया जा रहा है कि चोरी सिर्फ एक दुकान में हुई है, जबकि बाकी दुकानों के केवल ताले तोड़े गए हैं. मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. आरोपी की तलाश के लिए पुलिस जुटी हुई है. Post Views: 139 Please Share With Your Friends Also Post navigation शादी से लौट रही स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, 6 लोग घायल, तेज रफ्तार बनी वजह मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में अनोखा केस: सिजेरियन ऑपरेशन से जन्मा 5 किलो से अधिक वजन का नवजात, ICU में निगरानी जारी