नई दिल्ली। अनानास का खट्टा-मीठा स्वाद आइसक्रीम से लेकर काफी सारे डेजर्ट में हम सभी काफी पसंद करते हैं। यह फल केवल स्वाद और महक की वजह से ही नहीं पसंद किया जाता, बल्कि ये काफी हेल्दी फ्रूट भी माना जाता है।

अनानास में विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन बी6, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन राइबोफ्लेविन, कॉपर, पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह समर सुपरफूड विटामिन ए, विटामिन के, फॉस्फोरस, कैल्शियम और जिंक का भंडार है।


एसिडिटी में अनानास के फायदे (Pineapple Benefit In Acidity)

अनानास एसिडिटी की परेशानी से निजात दिलाने में सहायक है। पके हुए अनानास के 10 मिलीग्राम रस में भुनी हुई हींग, सेंधा नमक और अदरक का रस मिलाकर रोज सुबह और शाम पीने से एसिडिटी की समस्या से आराम मिलता है।

वेटलॉस में कारगर (Pineapple For Weight loss)
अनानास को आहार में शामिल करना, वजन को नियंत्रित बनाए रखने में काफी मददगार हो सकता है। जिन लोगों का वजन अधिक है और वह वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए अनानास का सेवन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। अप्रैल 2018 में खाद्य विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अनानास का रस शरीर में फैट को इकट्ठा होने से रोकता है, ऐसे में यह वजन को नियंत्रित बनाए रखने में सहायक है।

आर्थराइटिस में भी फायदेमंद
अनानास में ब्रोमेलैन नामक यौगिक पाया जाता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में अनानास का सेवन शरीर और जोड़ों के सूजन को कम करने में काफी मददगार हो सकता है। जिन लोगों को आर्थराइटिस की समस्या होती है उन्हें अनानास का जूस पीने से लाभ मिल सकता है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!