नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर देश में साफ पड़ता दिखाई दे रहा है। आम जनता को झटका देते हुए सरकार ने एक ​बार फिर पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। जिसके बाद पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हो गया है। आपको बता दें 5 दिन पहले ही पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपए का इजाफा किया गया था। 

5 दिन के अंदर दूसरी बार बढ़े दाम

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर 

दिल्ली में डीजल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर

क्यों बढ़ रहें पेट्रोल-डीजल के दाम 

आपको बता पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने के पीछे का मुख्य कारण मिडिल ईस्ट तनाव माना जा रहा है। इसके असर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। गौरतलब है ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब 30 डॉलर बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।

कंपनियों के घाटे की भरपाई आम जनता से 

आपको बता दें कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के कारण तेल कंपनियों को घाटा हो रहा है। जिसकी वसूली आम जनता से की जा रही है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!