नासिक। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस की सूचना के आधार पर नासिक पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। नासिक शहर के डीसीपी किरण कुमार चव्हाण ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्थान पुलिस ने मंगलवार सुबह इस मामले में सहायता मांगी थी। इसके बाद नासिक सिटी क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए इंदिरा नगर इलाके से शुभम खैरनार नामक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए पहनावा और हेयरस्टाइल बदल लिया था, जिससे शुरुआती जांच में उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। हालांकि तकनीकी साक्ष्यों और सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। फिलहाल आरोपी को नासिक में हिरासत में रखा गया है और राजस्थान पुलिस के पहुंचने पर उसे उनके हवाले किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पिछले कुछ वर्षों से मध्य प्रदेश के भोपाल में पढ़ाई कर रहा था और उसका नाम NEET-UG पेपर लीक मामले में सामने आया है। बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द करने की घोषणा की। यह परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद केंद्र सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। NTA के अनुसार, NEET-UG 2026 परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 23 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। एजेंसी ने कहा कि विभिन्न जांच एजेंसियों से मिली जानकारी और निष्कर्षों के आधार पर मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं माना गया। अब मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने का कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक माध्यमों से घोषित किया जाएगा। Post Views: 19 Please Share With Your Friends Also Post navigation होटल के कमरे में इस हालत में मिली महिला, देखकर हर किसी ने बंद कर ली अपनी आंखें, पुलिस के भी उड़े होश