जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक होटल में महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि उसके प्राईवेट पार्ट से खून निकल रहा था। घटना के बाद पूरे होटल परिसर में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना धनवंतरीनगर इलाके में स्थित होटल रिलेक्स इन की है। दरअसल, यहां एक महिला एक युवक के साथ होटल में दो दिनों तक ठहरी हुई थी। होटल के रिकॉर्ड के अनुसार महिला भेड़ाघाट की रहने वाली है, वहीं युवक दमोह का निवासी बताया जा रहा है। दोनों एक ही रूम लेकर ठहरे हुए थे। इस दौरान होटल के कमर्चारियों को रूम नदारद नजर आई। जिसके बाद शक होने पर रूम को खटखटाया लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोला।

भीतर झांकने पर बिस्तर पर महिला का शव पाया गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि महिला के शरीर पर चोट के निशान है, महिला की नाक और प्राईवेट पार्ट से खून भी बह रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु करते हुए होटल का कमरा सील कर दिया है। इधर महिला की हत्या कर फरार हुए आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी युवक ने होटल में अपना असली आधार कार्ड नहीं दिया होगा। लिहाजा पुलिस, होटल स्टाफ से पूछताछ कर, आरोपी के हुलिए के आधार पर भी उसे तलाश रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!