धमतरी। धमतरी शहर के महिमासागर वार्ड में शनिवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विशाल अजगर अचानक एक मकान में घुस आया। करीब 10 फीट लंबे अजगर को घर के भीतर देखते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते आसपास के मोहल्ले के लोग भी मौके पर जुट गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। वहीं, हालात को देखते हुए सांप पकड़ने वाले एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत और सावधानी के बाद रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू में लिया। इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर जमा रही और हर कोई इस विशाल अजगर को देखकर हैरान नजर आया। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे शहर से दूर सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के वन्य जीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं और खुद पकड़ने की कोशिश करने के बजाय तुरंत विभाग या एक्सपर्ट को सूचना दें, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। Post Views: 123 Please Share With Your Friends Also Post navigation आधी रात…बीच बाजार में एक हवशी गौवंश के साथ कर रहा था दरिदंगी, लोगों ने मौके पर पकड़ा… सीएफ जवान ने घर में लगाई फांसी, बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद उठाया आत्मघाती कदम