नई दिल्ली। 12वीं के बाद विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा मौका सामने आया है. 2026-27 सत्र के लिए कई देशों ने भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप खोल दी है, जिससे यूरोप और एशिया के टॉप संस्थानों में पढ़ाई संभव हो सकती है. स्लोवाक गणराज्य में बैचलर और मास्टर कोर्स के लिए दो सरकारी स्कॉलरशिप दी जा रही हैं, जिनके लिए आवेदन 25 मई तक किया जा सकता है. रोमानिया सरकार ने भी भारतीय छात्रों को 20 महीने तक की स्कॉलरशिप का अवसर दिया है, जिसमें 3 से 10 महीने तक का अध्ययन या रिसर्च शामिल है. इसके अलावा समर कोर्स के लिए भी सीटें हैं, जिसकी अंतिम तिथि 15 मई है. जापान दूतावास की तरफ से MEXT स्कॉलरशिप के तहत रिसर्च और ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए भी अवसर दिए गए हैं, जहां आवेदन 15 से 25 मई तक किए जा सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि ये स्कॉलरशिप न सिर्फ पढ़ाई का खर्च कम करती हैं, बल्कि ग्लोबल करियर और इंटरनेशनल एक्सपोजर के दरवाजे भी खोलती हैं. Post Views: 25 Please Share With Your Friends Also Post navigation बंगाल में BJP की जीत के 5 बड़े चेहरे: शाह-बंसल की रणनीति, राजस्थान मॉडल और बूथ मैनेजमेंट से बदला पूरा चुनावी खेल