कवर्धा। जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के पास की है। रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। हालात को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है। Post Views: 184 Please Share With Your Friends Also Post navigation कवर्धा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, चार युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर सड़क के बीच बना बिजली पोल हटाना ही भूल गये… 5 करोड़ के निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही