महासमुंद। महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड स्थित शिशुपाल पर्वत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार सुबह पर्वत के नीचे एक युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिसस्थानीय ग्रामीणों ने सुबह सरायपाली थाने को सूचना दी कि पर्वत के नीचे दो शव पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम के बादपुलिस के अनुसार, शव कितने समय पुराने हैं और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रहे हैं। प्रेम प्रसंग की चर्चा, लेकिन पुष्टि नहींस्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि मृतक युवक-युवती प्रेमी जोड़ा हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामलेगौरतलब है कि शिशुपाल पर्वत पर पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस संवेदनशील स्थल पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। Post Views: 28 Please Share With Your Friends Also Post navigation बड़ा IPL बेटिंग रैकेट ध्वस्त: मास्टरमाइंड सहित 6 सटोरिये पकड़े, करोड़ों का खेल उजागर