नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल रविवार सुबह-सुबह एसी ब्लास्ट होने के चलते एक इमारत में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोगों के बुरी तरह झुलस जाने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल दमकल विभाग द्वारा कूलिंग ऑपरेशन की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, आगे की कार्रवाई लगातार जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या आगे बढ़ सकती है। एसी ब्लास्ट के चलते 9 की मौत मिली जानकारी के अनुसार घटना विवेक विहार इलाके की है, जहां दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट हो गया। एसी में धमाके के बाद धुआं उठने लगा और धीरे-धीरे आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आग की चपेट में आने से इमारत में रहने वाले 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 अन्य बुरी तरह झुलस गए हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कूलिंग की प्रक्रिया अभी-भी मौके पर चल रही है। शव की शिनाख्त में दिक्कत सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कयम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। शव की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि वो बहुत खराब हालत में मिले हैं। वहीं, फायरकर्मियों का कहना है कि तीन लोगों के शव बिस्तर पर ही मिले हैं। शुरुआती जांच में बिल्डिंग आग का कारण एसी ब्लास्ट बताया जा रहा है। आग किस मंजिल या हिस्से से शुरू हुई, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कूलिंग की प्रक्रिया अभी-भी मौके पर चल रही है। Post Views: 29 Please Share With Your Friends Also Post navigation 15 बूथों पर फिर वोटिंग शुरू, EVM गड़बड़ी के बाद चुनाव आयोग सख्त