जगदलपुर। जगदलपुर में बच्चा चोरी की अफवाह ने मंगलवार रात हिंसक रूप ले लिया। बाजारपारा इलाके में कुछ ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश से आए फेरीवालों पर बच्चा चोरी का शक जताते हुए, उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मारपीट की घटना से दहशत में आये फेरीवाले किसी तरह मौके से भागकर एक कमरें में खुद को बंद कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मारपीट की ये घटना लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से आए एक परिवार के लोग दो दिन पहले लोहंडीगुड़ा पहुंचे थे। वे गांव में किराये के मकान में रहकर फेरी का सामान बेच रहे थे। मंगलवार रात उनके घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान फेरीवालों के साथ आए कुत्ते के भौंकने पर बच्चे वहां से भागने लगे, लेकिन एक बच्चा वहीं खड़ा रहा। फेरीवाले उसे वहां से जाने के लिए कह रहे थे।

इसी बीच बच्चे की एक रिश्तेदार ने फेरीवालों को बच्चे के पास खड़ा देखा और बच्चा चोरी की आशंका जताते हुए गांव में शोर मचा दिया। देखते ही देखते यह बात अफवाह बनकर पूरे गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिना पुष्टि किए फेरीवालों पर हमला कर दिया। उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। स्थिति बिगड़ती देख फेरीवालों ने किसी तरह खुद को बचाते हुए एक घर के अंदर बंद कर लिया। सूचना मिलने पर लोहंडीगुड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

पुलिस ने सभी फेरीवालों को सुरक्षित बाहर निकालकर अपने वाहन से थाने ले जाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्चा चोरी की बात पूरी तरह अफवाह थी। पुलिस ने भी प्राथमिक जांच में ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अफवाहें किस तरह से कानून.व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि किए बिना कोई कदम न उठाएं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!