संकल्प जी डी गोयनका हेल्थकेयर अकादमी, अंबिकापुर ने गरिमापूर्ण ढंग से मनाया प्रथम स्थापना दिवस

अंबिकापुर, 23 अप्रैल। जी डी गोयनका हेल्थकेयर अकादमी, अंबिकापुर द्वारा अपना प्रथम स्थापना दिवस बड़े उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान की एक वर्ष की सफल उपलब्धियों को साझा किया गया तथा आगामी शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजय गोयल एवं डॉ. अक्षय गोयल उपस्थित रहे। समारोह में अकादमी के प्रबंधन, शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थियों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, संस्थान परिचय, मां सरस्वती वंदना एवं पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात संस्थान की वर्षभर की उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर डॉ. अक्षय गोयल ने बताया कि अकादमी ने अपने प्रथम वर्ष में प्रमुख सर्टिफिकेट मेडिकल नर्सिंग असिस्टेंट, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन, फ्लेबोटोमी टेक्नीशियन, पेशेंट रिलेशन एसोसिएट, ब्लड बैंक टेक्नीशियन, फार्मेसी असिस्टेंट, डेंटल असिस्टेंट, एक्स-रे टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, कार्डियक केयर टेक्नीशियन, ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, ऑप्टोमेट्री, हॉस्पिटल मैनेजमेंट टेक्नीशियन, एक्स रे टेक्नीशियन, सहित विभिन्न सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का सफल संचालन किया है। उन्होंने कहा कि प्रथम बैच के विद्यार्थियों के शानदार प्रवेश एवं सकारात्मक परिणाम संस्थान की सफलता का प्रमाण हैं।

मुख्य अतिथि डॉ. संजय गोयल ने अपने संबोधन में कौशल आधारित शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में हेल्थकेयर सेक्टर में प्रशिक्षित युवाओं की बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने संस्थान के विज़न, भविष्य की योजनाओं तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प को साझा किया और विद्यार्थियों, प्रबंधन व स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। डॉ. अक्षय गोयल ने कहा कि GD गोयनका हेल्थकेयर अकादमी स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही है तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हेल्थकेयर क्षेत्र में उज्ज्वल करियर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर वर्ष 2026 के नए शैक्षणिक सत्र (सीजन-1) की घोषणा भी की गई, जो मई 2026 से प्रारंभ होगा। इसमें विभिन्न रोजगारपरक कोर्स संचालित किए जाएंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विनय सिंह, राकेश कोठारी, अखिलेश मिश्रा के साथ साथ भूपेश देवांगन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन केक कटिंग, अतिथियों के सम्मान एवं सभी उपस्थितजनों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक किया गया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!