अंबिकापुर। गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे की आवाज और गाड़ी को साइड देने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि प्रशिक्षु DSP निशांत कुर्रे के साथ कथित तौर पर हाथापाई हो गई। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, DSP अपनी निजी गाड़ी से वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान डीजे की आवाज कम करने को लेकर कुछ युवकों से उनका विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद युवकों ने DSP के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। Post Views: 4 Please Share With Your Friends Also Post navigation अनुकंपा नियुक्ति में शपथ पत्र पर सवाल, महिला कर्मचारी निलंबित; पति-भाई की सरकारी नौकरी का रिकॉर्ड मिला