अंबिकापुर। अंबिकापुर में राम मंदिर रोड पर स्थित प्लास्टिक-पटाखे की दुकान में गुरुवार को भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार यहां मुकेश प्लास्टिक की होलसेल शॉप है। जहां लाखों रुपए के प्लास्टिक के सामानों और पटाखों का भंडारण है। 1 घंटे के अंदर आग ने 2 मंजिला बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया है। आग लगने की खबर के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। घनी आबादी वाला क्षेत्र, धमाकों की गूंज घनी आबादी वाला इलाका होने से लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई। लोगों का दावा है कि प्लास्टिक सामान जलने के बाद अब आग से पटाखे जल रहे हैं जिससे धमाकों की आवाज से इलाका गूंज उठा है। फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की 3 टीमें मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है। घनी आबादी वाले इलाके में घटनास्थल पर आग बुझाने में फायर ब्रिगेड थोड़ी परेशानी हो रही है। लेकिन फायर फाइटर लगातार आग को काबू करने में जुटे हुए हैं। Post Views: 147 Please Share With Your Friends Also Post navigation 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई से मचा हड़कंप… संकल्प जी डी गोयनका हेल्थकेयर अकादमी, अंबिकापुर ने गरिमापूर्ण ढंग से मनाया प्रथम स्थापना दिवस