रायपुर। जिले में एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर गार्डन के पास का है, जहां युवती ने अपने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान कविता दास (19) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह रात में अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने वहीं फांसी लगा ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि युवती पर शादी को लेकर दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। वहीं पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। Post Views: 14 Please Share With Your Friends Also Post navigation आज रायपुर में कोतवाली समेत कई रास्ते दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक रहेंगे बंद, असुविधा से बचने नोट कर लें ट्रैफिक रूट