रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट जाने वाले श्रीराम मंदिर चौक (VIP रोड चौक) स्थित करेंसी टावर में आज सुबह लगभग 6:30 बजे छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी (ACS) ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं। बताया जा रहा है कि ACS ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही लिफ्ट के अंदर न तो पर्याप्त रोशनी थी और न ही हवा आने का कोई रास्ता, जिससे ACS को घबराहट होने लगी और उनकी हालत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, घबराहट के कारण वे रोने लगीं और काफी देर तक बदहवास रहीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की महिला अधिकारी ने लिफ्ट के दौरान कांपलेक्स की बदहाली को लेकर राज्य के उर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव को भी काल करके जानकारी दी। काफी मशक्कत के बाद जब लिफ्ट का दरवाजा खोला गया तो अधिकारी बाहर निकलीं। Post Views: 123 Please Share With Your Friends Also Post navigation कोरिया में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई; सुरंगों में घुसकर टीम ने की छापेमारी, इतने टन से अधिक कोयला जब्त… आज रायपुर में कोतवाली समेत कई रास्ते दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक रहेंगे बंद, असुविधा से बचने नोट कर लें ट्रैफिक रूट