सुबह उठते ही ब्लोटिंग महसूस होती है? हेल्दी गट के लिए ट्राई करें ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शन…

नई दिल्ली। कई लोग सुबह उठते ही पेट में ब्लोटिंग और भारीपन की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके पीछे अक्सर गलत डायट, जंक फूड, या डिहाइड्रेशन जैसी वजहें होती हैं। अगर आप अपने गट हेल्थ को बेहतर बनाना चाहते हैं और दिन की शुरुआत हल्का और एनर्जेटिक महसूस करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में सही विकल्प चुनना बेहद जरूरी है।

1. ओट्स के साथ फ्रूट और नट्स
ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पेट की सफाई और ब्लोटिंग कम करने में मदद करते हैं। इसमें सेब, केला, बेरीज और बादाम डालकर नाश्ता तैयार करें। यह न केवल पेट के लिए अच्छा है, बल्कि लंबे समय तक आपकोभूख भी नहीं लगेगी।

2. दही और ग्रेनोला
प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही आपके गट के लिए फायदेमंद है। इसमें हल्का ग्रेनोला और फलों को मिलाकर खाया जा सकता है। यह ब्लोटिंग को कम करने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाता है।

3. हर्बल टी और होल ग्रेन टोस्ट
अगर आप जल्दी नाश्ता करना चाहते हैं, तो हरी चाय, अदरक या पुदीने वाली हर्बल टी के साथ होल ग्रेन ब्रेड का टोस्ट लें। यह हल्का होने के साथ पेट को डिटॉक्स करने में मदद करता है और ब्लोटिंग कम करता है।

4. स्मूदी बाउल
फ्रूट्स और सब्जियों से बनी स्मूदी बाउल भी ब्लोटिंग कम करने के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें पालक, केला, बेरीज, चिया सीड्स और दही डालकर मिक्स करें। यह नाश्ता एनर्जी से भरपूर और हल्का होता है।

5. एग व्हाइट और वेजिटेबल ओमलेट
प्रोटीन से भरपूर एग व्हाइट और वेजिटेबल ओमलेट पेट के लिए हल्का रहता है और ब्लोटिंग कम करता है। इसमें प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर डालकर नाश्ता बनाएं। यह न केवल फाइबर देता है, बल्कि दिन की शुरुआत के लिए पर्याप्त प्रोटीन भी प्रदान करता है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!