नई दिल्ली। ज्योतिष और रत्नशास्त्र में पुखराज को गुरु ग्रह से संबंधित माना गया है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु यानी जूपिटर कमजोर होता है तो उसे पुखराज पहनने की सलाह दी जाती है। अगर सही सलाह के साथ पुखराज को पहना जाए तो ये कई लाभ दे सकता है। जानें पुखराज पहनने से क्या-क्या लाभ मिलता है? करियर में मिलती है सफलतारत्न शास्त्र के अनुसार पुखराज को पहनने से करियर में आने वाली बाधाएं खत्म होती हैं। पुखराज को ज्ञान और बुद्धि से जोड़कर देखा जाता है। इसे धारण करने से पढ़ाई में मन लगता है और फैसलों को लेने की क्षमता बेहतर होती जाती है। बिजनेस में मिलते हैं नए मौकेज्योतिष और रत्न शास्त्र मान्यताओं के अनुसार जब गुरु मजबूत होता है तो बिजनेस से जुड़े मामलों में सफलता मिलती है। नौकरी में भी आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं। रिश्ते होते हैं मजबूतरत्नशास्त्र के अनुसार रिश्तों की मजबूती के लिए भी काफी शुभ माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति की शादी में बाधाएं आ रही हैं तो पुखराज से फायदा मिल सकता है। इस रत्न के जरिए आपसी समझ भी बढ़ती है और रिश्ते मजबूत होते हैं। खत्म होती है पैसों की दिक्कतपुखराज को लेकर एक मान्यता ये भी है कि इसकी मदद से आर्थिक स्थिति काफी हद तक मजबूत होती है। इस रत्न के जरिए गुरु ग्रह का प्रभाव जिंदगी में बढ़ने लगता है। हालांकि ये रत्न काफी पावरफुल होता है। ऐसे में पहनने से पहले किसी ज्योतिषी को कुंडली जरूर दिखा लेनी चाहिए। Post Views: 11 Please Share With Your Friends Also Post navigation सावन में शुक्र देव को ऐसे करें प्रसन्न: जीवन में आएगी सुख, समृद्धि और अपार भौतिक संपदा