बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अभिलाषा परिसर में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीसरी मंजिल की छत से गिरने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड गंभीर रूप से घायल हो गई है। 

जानकारी के मुताबिक, 21 अप्रैल की रात चिरंजीव पांडे और गरिमा सिंह छत पर बैठे बातचीत कर रहे थे। दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी और रेलिंग के पास बैठे थे। इसी दौरान अचानक चिरंजीव का संतुलन बिगड़ गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरते समय गरिमा ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही नीचे आ गिरे। रात करीब 3 बजे हुई इस घटना की जानकारी किसी को नहीं लग सकी। सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चिरंजीव को मृत घोषित कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। वहीं गरिमा की रीढ़ और कमर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शुरुआत में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही थी, लेकिन युवती के बयान के बाद इसे हादसा माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि चिरंजीव एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था और साथ ही फूड डिलीवरी का काम भी करता था, जबकि गरिमा निजी कंपनी में कार्यरत है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!