रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो विदेशी युवतियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार युवतियों की पहचान दिनोरा और सारा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों युवतियां बिना वैध वीजा शहर में रह रही थीं। वर्ष 2026 में भी इनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में वीआईपी रोड पर हुई एक घटना और उससे जुड़े हंगामे के बाद पुलिस ने रशियन युवती और भावेश आचार्य से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग सामने आए। इसके बाद तेलीबांधा पुलिस ने एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के साथ मिलकर मामले की जांच शुरू की। जांच में यह संदेह मिला कि तेलीबांधा और सरस्वती नगर इलाके के कुछ होटलों में लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है और इससे जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। Post Views: 170 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्रश्नकाल में गौवंशीय पशुओं के गर्भाधान के मुद्दे पर सदन गरमाया, चिराग परियोजना बंद होने पर भूपेश बघेल बोले, अपनी नाकामी को…. दुर्ग में जिला पंचायत सदस्य के पति की दबंगई, शराबी युवक को छुड़ाने पुलिस से किया विवाद, आरक्षक को दे दी जान से मारने की धमकी