कुरूद। जिला पंचायत धमतरी ने जनपद पंचायत कुरूद के 26 ग्राम पंचायत सचिवों का स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार का आदेश जारी किया है। आदेश 15 अगस्त से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कई सचिवों को दूसरी पंचायतों में भेजा गया है, जबकि कुछ को एक से ज्यादा पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सभी संबंधित सचिवों को 22 अगस्त 2026 तक प्रभार सौंपने और नया प्रभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में जमा करनी होगी। आदेश में यह भी साफ किया गया है कि समय-सीमा में आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं 25 जून 2026 को जारी पुराने आदेश के दो बिंदुओं को निरस्त कर दिया गया है। Post Views: 12 Please Share With Your Friends Also Post navigation दोस्तों से शर्त लगाकर बांगो बांध में कूदा था युवक, 48 घंटे बाद मिला शव…