रायपुर। राज्य मंत्रालय महानदी भवन में बुधवार को एक बार फिर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। इस बार श्रम विभाग के अनुभाग कक्ष में फाइलों के बीच सांप छिपा हुआ मिला। घटना के बाद कर्मचारियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक, विभागीय कर्मचारी एक जरूरी फाइल तलाश रहे थे। इसी दौरान फाइलों के ढेर के बीच अचानक सांप रेंगता दिखाई दिया। सांप नजर आते ही कर्मचारियों ने तुरंत वहां से दूरी बना ली और इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया सांप ‘ढोड़िया’ प्रजाति का है, जो जहरीला नहीं होता। हालांकि, मंत्रालय जैसे संवेदनशील परिसर में बार-बार सांप निकलने की घटनाओं ने कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि सांप वहां कितने समय से छिपा हुआ था। गौरतलब है कि इससे पहले 29 अप्रैल को भी मंत्रालय के भूतल स्थित नगरीय प्रशासन विभाग के अनुभाग में सांप मिला था। लगातार दूसरी बार मंत्रालय परिसर में सांप मिलने की घटना के बाद सफाई व्यवस्था और भवन की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।कर्मचारियों का कहना है कि मंत्रालय परिसर में नियमित साफ-सफाई और कीटनाशक छिड़काव की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। Post Views: 32 Please Share With Your Friends Also Post navigation कानून का खौफ नहीं ! हाईवे पर शैंपेन उड़ाकर रैंप वॉक करती लड़की का वीडियो सोशल वायरल…. मंच पर गूंजेगी शहनाई, खुद दूल्हा बनेंगे बेमेतरा MLA दीपेश साहू…