रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में प्रदेश में 80 से ज्यादा नए मरीज सामने आने की जानकारी है। राजधानी रायपुर में 29 संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि दुर्ग जिले में भी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। दुर्ग में 7 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है। इनमें से 17 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 16 मरीजों का इलाज जारी है। रायपुर में 50 से ज्यादा एक्टिव केस राजधानी रायपुर में स्वाइन फ्लू के 29 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 50 से अधिक बताई जा रही है। इनमें 40 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जबकि करीब 15 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। लगातार नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। दुर्ग में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट दुर्ग जिले में लगातार नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। पॉजिटिव मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है, ताकि संक्रमण के स्रोत और संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने और जरूरत के अनुसार क्वारंटाइन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। वायरल फीवर जैसे हैं शुरुआती लक्षण स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक स्वाइन फ्लू के लक्षण शुरुआत में सामान्य वायरल फीवर जैसे दिखाई दे सकते हैं। खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतने और चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। Post Views: 9 Please Share With Your Friends Also Post navigation बाल श्रम पर बड़ा एक्शन! निर्माणाधीन भवन में मजदूरी कर रही 8 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू झीरम घाटी फैसले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- भूपेश बघेल के पास सबूत थे तो NIA को देते…