दुर्ग। जिले में रिश्वत मांगने के मामले में 2 एसआई सस्पेंड हुए हैं। पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर तुलसीराम साहू ने एक महिला को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया। आरोप है कि छोड़ने के लिए बेटी से 50 हजार की डिमांड की थी। घूस मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद SSP ने तुलसीराम साहू और साथ देने वाले खुर्सीपार में पदस्थ देव लाल साहू को निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग अटैच किया है। बेटी का आरोप है कि साइबर क्राइम वालों ने भी उससे 2 लाख मांगे थे। पुलिस के मुताबिक, पुरानी भिलाई थाना में दर्ज केस (क्रमांक 288/2026, एनडीपीएस एक्ट) से जुड़े मामले में आरोपी पक्ष से कथित रूप से पैसों की मांग किए जाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शुरुआती जांच में वायरल ऑडियो के आधार पर दोनों अधिकारियों की मिलीभगत पाई गई। SI तुलसीराम साहू ने रिश्वत मांगी और खुर्सीपार में पदस्थ SI देव लाल साहू ने भी साथ दिया। जो कि विभागीय नियमों के विपरीत होने पर SSP विजय अग्रवाल ने निलंबन की कार्रवाई की। Post Views: 148 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग: PSC भर्ती घोटाले मामले में रिटायर्ड IAS जेके ध्रुव के भिलाई स्थित घर पहुंची जांच टीम 50 हजार रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, 2 SI सस्पेंड, ड्रग्स केस में किया था अरेस्ट