अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लखनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अंडा नहीं मिलने से नाराज एक युवक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अंडा नहीं मिलने पर चढ़ गया टावर

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान शिव शंकर (पिता- शुकुल), निवासी ग्राम जमगला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसे रोज अंडा खाने की आदत है। शनिवार को जब उसे अंडा नहीं मिला, तो वह नाराज होकर गांव के एयरटेल मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

युवक को टावर पर चढ़ा देख स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद लखनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया। समझाइश के बाद युवक सुरक्षित टावर से नीचे उतर आया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!