रायपुर। राजधानी रायपुर में एक परीक्षा सेंटर में छात्रा को परीक्षा केंद्र मे प्रवेश नहीं देने पर छात्रा और केंद्र के कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, आज जल संसाधन विभाग की परीक्षा देने के लिए छात्रा बलौदा बाजार से पहुंची हुई थी। परीक्षा केंद्र में ड्रेस कोड और निर्धारित समय को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते छात्रा और केंद्र के कर्मचारियों के बीच बहस शुरू हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत करवाया और विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने छात्रा को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि छात्रा को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं देने की वास्तविक वजह क्या थी और विवाद किन परिस्थितियों में बढ़ा। Post Views: 18 Please Share With Your Friends Also Post navigation रायपुर में 2 अगस्त को डिजिटल न्याय व्यवस्था पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, CM साय होंगे मुख्य अतिथि… अजीबोगरीब मामला: अंडा नहीं मिला तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा