रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया था की पूरे राज्य में एनालॉग पनीर की बिक्री बंद रहेगी. छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद अंबिकापुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड से प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त किया गया. इस मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बस संचालक और महामाया डेयरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि प्रतिबंधित या बिना वैध दस्तावेजों के दुग्ध उत्पादों का कारोबार न करें, अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. Post Views: 14 Please Share With Your Friends Also Post navigation अजीबोगरीब मामला: अंडा नहीं मिला तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा