उदयपुर। शारदा महिला मंडल की महिलाओं ने विगत 14 वर्षों से चली आ रही सावन महोत्सव की परंपरा को इस वर्ष भी उत्साह और उमंग के साथ जारी रखा। रामगढ़ रिजॉर्ट में आयोजित “सावन महोत्सव” इस बार खास छत्तीसगढ़ी थीम पर मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक पूजन के साथ हुआ। इसके बाद छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत गाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। सावन प्रभारियों द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं आकर्षक खेलों का आयोजन किया गया। खेलों में विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए, वहीं मंडल की सभी उपस्थित महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट भी दिया गया। इस वर्ष सावन महोत्सव में श्रीमती कल्पना भदौरिया को “सावन क्वीन”, श्रीमती मंजू साहू को “मेघा रानी” एवं श्रीमती पूनम शाक्य को “वर्षा रानी” चुना गया। कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में सावन प्रभारी श्रीमती सुमन सिंह, श्रीमती मंजू साहू, श्रीमती शशि जायसवाल एवं श्रीमती सविता गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके बेहतर प्रबंधन और प्रयासों की सभी महिलाओं ने सराहना की। महोत्सव के समापन अवसर पर शारदा महिला मंडल की सभी उपस्थित महिलाओं ने नाच-गाकर सावन की खुशियां मनाईं। महिलाओं ने झूला झूलने के साथ एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान पूरा माहौल सावन की मस्ती, उल्लास और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। Post Views: 43 Please Share With Your Friends Also Post navigation दिग्गज नेताओं की हो रही अनदेखी! कांग्रेस के आरोप पर मंत्री जायसवाल ने किया पलटवार… रांग नंबर से दोस्ती! फिर गर्लफ्रेंड बनाकर किया शारीरिक शोषण…