जबलपुर। देश में लाख कोशिशों के बाद भी सेक्स रैकेट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्यों के छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में ताज़ा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया है। जबलपुर जिले के गोसलपुर में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जहाँ होटल विरासत के स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का गोसलपुर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने होटल संचालक सुखदेव पटेल सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 500 रुपये देकर युवतियों से करता था जिस्मफरोशी मिली जानकारी के अनुसार, होटल विरासत का संचालक सुखदेव पटेल इस सेक्स रैकेट का संचालन कर रहा था। आरोपी इस पूरे सेक्स रैकेट का संचालन होटल के अंदर स्थित स्पा में करता था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि संचालक युवतियों को मात्र 500 रुपये देकर उनसे देह व्यापार करवाता था। इस कार्रवाई में होटल संचालक सुखदेव पटेल समेत कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बनारस से भी सामने आया था ऐसा मामला गौरतलब है कि इससे कुछ दिनों पहले बनारस में भी बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ था, जहाँ एक मकान में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एसओजी-2 टीम के साथ मिलकर घर पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें तीन सह-संचालक, चार युवतियां और एक युवक शामिल था । Post Views: 125 Please Share With Your Friends Also Post navigation भाजपा नेता ने नाबालिग युवती को बनाया हवस का शिकार, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार… इंदौर का हैवान पति! पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर, रूह कंपा देने वाली करतूत