हैवानियत की हदें पार! पत्नी के प्राइवेट पार्ट में पति ने डाली लौकी, थाने पहुंची महिला की आपबीती सुन पुलिस भी रह गई दंग

भोपाल :- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक महिला के साथ कथित यौन हिंसा और प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर नशे की हालत में दुष्कर्म करने, मारपीट करने और प्राइवेट पार्ट में लौकी डालकर अमानवीय कृत्य करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार छोला थाना इलाके का है। पीड़िता 26 वर्षीय आरोपी की दूसरी पत्नी है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था। इसी बीच उसने महिला के साथ कथित तौर पर यौन हिंसा की और उसके निजी अंग में लौकी डाल दी। इस घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई।

तबीयत बिगड़ने पर पुलिस से की शिकायत

पति की प्रताड़ना और गंभीर यौन हिंसा से परेशान महिला ने भोपाल के छोला थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से प्लंबर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छोला थाना पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!