इंदौर। इंदौर में एक पति ने शराब के नशे में पहले तो पत्नी के साथ मारपीट की और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी। पत्नी की हालत इतनी बिगड़ गई कि दो अस्पतालों में उपचार कराना पड़ा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सिलाई का काम करती है। शनिवार रात उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और शादी से पहले के संबंधों को लेकर उस पर आरोप लगाने लगा।

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपशब्द कहे और पानी भरने की नली से बेरहमी से मारपीट की, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, जब वह जमीन पर गिर गई तो आरोपी मिर्च पाउडर लाकर उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। दर्द से वह जोर-जोर से चीखने लगी। शोर सुनकर उसका बेटा और ननद मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।

उपचार के बाद महिला के बयान के आधार पर गांधी नगर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला का MY अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।वारदात के बाद आरोपी पति फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!