रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगामी चुनावी चुनौतियों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बड़ी तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी नेतृत्व अब सीधे जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों को प्रशिक्षित करने की रणनीति पर काम कर रहा है. इसी कड़ी में 21 जून से 30 जून तक रायपुर जिले के अभनपुर में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा. इस शिविर को कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन और भविष्य की चुनावी तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खास बात यह है कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है. ऐसे में प्रदेश कांग्रेस के जिला स्तर के नेताओं को राष्ट्रीय नेतृत्व से सीधे संवाद और प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों और शहर कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र जारी कर शिविर में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार यह प्रशिक्षण केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि इसमें बूथ स्तर की राजनीतिक संरचना, जनसंपर्क अभियान, संगठन विस्तार, सोशल मीडिया प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर गहन सत्र आयोजित किए जाएंगे. कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है. यही वजह है कि राष्ट्रीय नेतृत्व अब सीधे जिला स्तर के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित कर उन्हें भविष्य की राजनीतिक लड़ाई के लिए तैयार करना चाहता है. Post Views: 26 Please Share With Your Friends Also Post navigation रायपुर में आज चढ़ेगा पारा या मिलेगी राहत? घर से निकलने से पहले देखें आज का मौसम 15 अधिकारियों का हुआ तबादला! निलंबित CMO की फिर हुई वापसी, देखें सूची..