रायपुर/कोरिया। कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र में भाजपा नेता समेत तीन लोगों की जिंदा जलाकर हत्या के मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। एक ओर कांग्रेस इस घटना को कानून-व्यवस्था की विफलता और रेत माफियाओं के बढ़ते प्रभाव से जोड़कर भाजपा सरकार पर हमला बोल रही है, वहीं पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दे रहा है। दीपक बैज का सरकार पर हमला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रेत के कारोबार को लेकर भाजपाई आपस में ही गैंगवार कर रहे हैं।बैज ने आरोप लगाया कि रेत की कालाबाजारी में भाजपा से जुड़े लोग अपने ही नेताओं की हत्या करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेत माफियाओं के हौसले सरकार के संरक्षण में बुलंद हो गए हैं। बैज ने दावा किया कि इससे पहले जांजगीर-चांपा, बलरामपुर, राजनांदगांव, गरियाबंद, धमतरी और बस्तर से भी रेत कारोबार को लेकर विवाद और अपराध के मामले सामने आ चुके हैं। आईजी का बड़ा बयान मामले में सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने कहा है कि भारत सिंह और त्रिपाठी परिवार के लोगों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रिपल मर्डर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।आईजी ने कहा कि यदि जांच के दौरान किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दोनों गुटों के खिलाफ पहले प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के पहलुओं की भी समीक्षा की जा रही है। टीएस सिंहदेव ने बताया पुलिस तंत्र की विफलता पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी घटना को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। सिंहदेव ने कहा कि सरकार रेत घाटों का संचालन और नियंत्रण प्रभावी ढंग से नहीं कर पा रही है।उन्होंने कहा कि पुलिस को पहले से जानकारी थी कि दोनों पक्षों के बीच तनाव है और बड़ी घटना हो सकती है। पुलिस ने दोनों गुटों के बीच समझौता कराने का प्रयास भी किया था, लेकिन इसके बावजूद इतनी बड़ी वारदात हो जाना पुलिस तंत्र की बड़ी विफलता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के संकेत इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मामले पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि घटना में शामिल दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।कोरिया के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में अब राजनीतिक बयानबाजी के बीच पुलिस जांच पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। विपक्ष इसे कानून-व्यवस्था और अवैध रेत कारोबार का परिणाम बता रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रहा है। Post Views: 19 Please Share With Your Friends Also Post navigation आखिर क्या होती है दबी हुई नसों की समस्या, जिससे जूझ रहे हैं ये सिंगर… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 23 जून को