रायपुर। राजधानी रायपुर में एक होटल को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि कमल विहार सेक्टर 7B स्थित SKY होटल में देहव्यापार जैसा अवैध काम चल रहा है। आरोप है कि होटल का एक कर्मचारी लड़कियों की तस्वीरें भेजकर सौदेबाजी करता है और यह पूरा खेल कई दिनों से चल रहा है। स्थानीय स्तर पर इसे लेकर चर्चा तेज है। मामला सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी गतिविधि लंबे समय तक कैसे चलती रही। कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बावजूद इस तरह के आरोपों ने सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Post Views: 138 Please Share With Your Friends Also Post navigation बॉलीवुड सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस का छापा, चोरी का सामान बरामद; पति की शिकायत पर कार्रवाई ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर अब लेखापाल सस्पेंड, एक ही दिन में दो पर गिरी गाज