बिलासपुर। शहर में ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई गई मल्टीलेवल पार्किंग अब खुद बदहाल नजर आ रही है। 200 से ज्यादा वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग में गाड़ियों की जगह होर्डिंग, पाइप और कबाड़ का सामान रखा जा रहा है। पार्किंग के कई हिस्सों में सामान जमा होने से वाहनों के लिए उपलब्ध जगह लगातार कम होती जा रही है। जिस पार्किंग का मकसद शहर में लोगों को व्यवस्थित और सुरक्षित जगह देना था, वही अब स्टोर रूम जैसी नजर आने लगी है। सवाल उठ रहा है कि जब शहर में पार्किंग की समस्या लगातार बनी हुई है, तो करोड़ों की इस मल्टीलेवल पार्किंग का इस्तेमाल वाहनों के लिए क्यों नहीं हो रहा? Post Views: 14 Please Share With Your Friends Also Post navigation ट्रेन में छिपा था करोड़ों का सोना! 1.24 किलो विदेशी Gold के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार