रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागाव जिले के फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव में ऐसी शादी हुई, जिसने हर किसी को चौंका दिया। यहां एक दूल्हे ने एक नहीं, बल्कि दो दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए और वो भी पूरे समाज की मौजूदगी में। सबसे खास बात ये रही कि इस शादी में तीनों की पूरी सहमति थी। परिवार और गांव वालों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी धूमधाम से संपन्न हुई। हल्दी, बारात, भोज… सब कुछ नॉर्मल शादी जैसा ही हुआ, बस फर्क इतना था कि दूल्हा एक और दुल्हन दो थीं। शादी का कार्ड भी अलग अंदाज में छपा, जिसमें दोनों दुल्हनों के नाम शामिल थे और यही कार्ड पहले से ही चर्चा में आ गया था। शादी के बाद डीजे पर तीनों ने साथ में डांस भी किया, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कोई इसे परंपरा बता रहा है, तो कोई बदलते समाज की नई तस्वीर। कुल मिलाकर… ये शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का सबसे बड़ा टॉपिक बन गई है। Post Views: 310 Please Share With Your Friends Also Post navigation 42 हजार टन LPG लेकर ‘जग वसंत’ वेसल होर्मुज से गुजरात पहुंचा ड्यूटी पर जा रही नर्स पर सरेआम चाकू से हमला, CCTV खंगाल रही पुलिस