रायपुर। रायपुर–महासमुंद रोड पर रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह भीषण सड़क हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। Post Views: 126 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG- कई ट्रेनों के रूट किये डायवर्ट, देखिये किन-किन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव जनगणना ड्यूटी को मना नहीं कर सकते कर्मचारी, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला