मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई स्थित प्रसिद्ध लालबाग इलाके में गणपति उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार तड़के एक गणपति पंडाल के पास अचानक करंट फैलने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची भी शामिल है। इस घटना में कई अन्य लोगों के झुलसने और घायल होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात के करीब 2 से 2:30 बजे के बीच हुआ, जब पंडाल के पास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। करंट की चपेट में आते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू करते हुए सभी प्रभावित लोगों को भायखला के मसीना अस्पताल और परेल के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल से मिली ताजा अपडेट के मुताबिक, परेल स्थित ग्लोबल अस्पताल में उपचाराधीन एक महिला ने भी दम तोड़ दिया है, जिससे इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि, मृत महिला की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है, और पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। मसीना अस्पताल में भर्ती अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच में जुट गए हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!