छतरपुर के चंदला इलाके में पहले से दो पत्नियों को जिंदा जलाने वाले आरोपी ने तीसरी लिव-इन पार्टनर को पेट्रोल डालकर फूंका, जिसमें महिला की दर्दनाक मौत हो गई। चंदला थाना क्षेत्र के गुड़ा खुर्द में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चार साल से लिव-इन में रह रही पुष्पा अहिरवार ने जब अपने पार्टनर राम मनोज कुशवाहा से सब्जी बनाने का तेल मांगा, तो आरोपी ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज के दौरान पुष्पा की मौत हो गई। मृतका की बहन संगीता के अनुसार, हैवान मनोज इससे पहले भी अपनी दो पत्नियों को जला चुका है। पुष्पा इस आरोपी की तीसरी शिकार बनी है, जिससे उसका एक बच्चा भी है। मौत से पहले पुष्पा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने मनोज पर गंभीर आरोप लगाए। घटना 17 मई 2026 की है, जिसके बाद आरोपी पीड़िता को अस्पताल छोड़कर भाग गया था। चंदला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राम मनोज कुशवाहा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। Post Views: 12 Please Share With Your Friends Also Post navigation पति ने पत्नी पसंद न आने पर 50 हजार में बेचा, गैंगरेप की हुई शिकार…