कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत के कथित विवाद ने दो लोगों की जान ले ली। सोनहत थाना क्षेत्र में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह की उनकी फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलने से मौत हो गई। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे उनके भाई नागेंद्र सिंह ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। घर के सामने खड़ी कार को बनाया निशानाजानकारी के अनुसार, भरत सिंह अपने घर के सामने फॉर्च्यूनर वाहन में बैठे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। कुछ ही पलों में कार आग की लपटों से घिर गई। भरत सिंह बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीन लोग भी आग की चपेट में आएघटना के दौरान भरत सिंह के भाई नागेंद्र सिंह, वीरू सिंह और एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान भाई ने भी तोड़ा दमसभी घायलों को पहले अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां शिक्षक नागेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, वीरू सिंह और एक अन्य घायल की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। रेत कारोबार के विवाद की आशंकाप्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे रेत कारोबार से जुड़ा पुराना विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इलाके में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षादो लोगों की मौत के बाद सोनहत क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिसपुलिस का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। Post Views: 121 Please Share With Your Friends Also Post navigation गैस सिलेंडर ब्लास्ट में SECL डिप्टी मैनेजर की मौत, इलाके में मचा हड़कंप CG ब्रेकिंग: कोरिया ट्रिपल मर्डर केस की होगी CBI जांच, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी मंजूरी