जांजगीर-चांपा। जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि इस जघन्य हत्याकांड की साजिश परिवार के ही भीतर रची गई थी और मुख्य आरोपी मृतक का बेटा निकला।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीतांबर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। यह पूरी वारदात पारिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, जो लंबे समय से चल रहा था।

जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक का बेटा सोना साय कश्यप ने अपने बेटे के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोप है कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था, जिसके बाद यह खौफनाक कदम उठाया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी अपने ही बड़े भाई की हत्या के मामले में दोषी रह चुका है और करीब 15 साल जेल में रहने के बाद हाल ही में रिहा हुआ था।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब गुरुवार सुबह निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री ने चार शव देखे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जांच शुरू की।

फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!