नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को सुख, समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि घर में सही तरीके और सही दिशा में लगाया गया मनी प्लांट सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और आर्थिक स्थिरता लाने में मदद करता है। हालांकि, कई लोग इसे घर में तो लगा लेते हैं, लेकिन वास्तु से जुड़े जरूरी नियमों की अनदेखी कर देते हैं। मनी प्लांट को लगाने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत दिशा या गलत तरीके से लगाया गया पौधा शुभ फल देने के बजाय हानि भी पहुंचा सकता है। इन नियमों का करें पालन ईशान कोण में न लगाएं मनी प्लांटमनी प्लांट को कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा देव गुरु बृहस्पति की मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और परिवार में कलेश बढ़ सकता है। जमीन को न छुएं इसकी बेलमनी प्लांट की बेल और पत्तियां कभी भी जमीन से नहीं टकरानी चाहिए। वास्तु के अनुसार, इसकी बेल को रस्सी, लकड़ी या किसी सहारे की मदद से ऊपर की ओर बढ़ने देना शुभ माना जाता है. इससे घर में तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा की पहल होती है। सूखा या पीला पौधा तुरंत हटाएंघर में सूखा या मुरझाया हुआ मनी प्लांट रखना अशुभ माना जाता है। यदि इसकी पत्तियां पीली पड़ जाएं या सूखने लगें तो उन्हें तुरंत काटकर हटा देना चाहिए। हमेशा हरे-भरे और स्वस्थ पौधे को ही घर में रखें। शुक्रवार के दिन लगाएं मनी प्लांट का पौधायदि आप मनी प्लांट को पानी में उगा रहे हैं, तो नीले रंग की बोतल का उपयोग करना शुभ माना जाता है। वहीं इसे लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी गई है। मिट्टी के गमले में भी इसे लगाया जा सकता है। इसके अलावा शुक्रवार का दिन मनी प्लांट लगाने के लिए सबसे शुभ माना गया है, क्योंकि यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इन पौधों को भी मनी प्लांट के साथ लगाएंमनी प्लांट के साथ कुछ अन्य शुभ पौधे लगाने से भी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। उनका कहना है कि हर पौधे की अपनी अलग ऊर्जा होती है। इसलिए मनी प्लांट के साथ सही पौधों का चयन करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का लाभ दोगुना हो जाता है। Post Views: 10 Please Share With Your Friends Also Post navigation फिटनेस का नया शॉर्टकट: बिना जिम जाए रोज सिर्फ 5 मिनट की तेज वॉक से टलेगा जानलेवा बीमारियों का खतरा